back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिजियोथेरेपिस्ट युवती से होटल में दुष्कर्म, शादी करने का दिया था झांसा

जयपुर,17 मार्च(हि.स.)। जवाहर सर्किल थाना इलाके में शादी का झांसा देकर होटल में मिलने बुला कर आरोपित युवक द्वारा एक 23 वर्षीय से दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडिता की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने पीडिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश में जुटी है। थानाधिकारी नेमीचन्द ने बताया कि मूलत जालौर हाल तिलक नगर इलाके की रहने वाली 23 वर्षीय एक युवती ने मंगलवार शाम को थाने में मामला दर्ज करवाया है कि वह एक फिजियोथेरेपिस्ट है। साल 2019 में फेसबुक के जरिए उसकी जान पहचान जमवारामगढ जिला जयपुर निवासी 27 वर्षीय शहजाद शेख से हुई थी, वह भी फिजियोथेरेपिस्ट है। जिसने बातचीत के दौरान अपने प्रेम जाल में फांस लिया। इस दौरान आरोपित युवक ने मिलने के बहाने 24 फरवरी 2021 को दुर्गापुरा स्थित एक होटल में बुलाया,जहां उसने पीडिता को अपनी बातों में फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीडिता द्वारा विरोध किया गया तो उसे शादी करने का झांसा देकर मामला शांत करवाया दिया। पीडिता का आरोप है कि आरोपित युवक शहजाद शेख आए दिन उसके मिलने बुला कर उसके साथ कई बार देहशोषण किया,अब आरोपित शादी करने से इन्कार कर रहा है। वहीं जानकारी में सामने आया कि युवक ने कही ओर शादी कर ली या फिर कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने पीडिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पडताल में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵