back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच चली गोली, दो घायल

हरिद्वार, 19 मई (हि.स.)। रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सरकड़ी ताहरपुर गांव में आपसी रंजिश में पूर्व प्रधानपति शाहनवाज और गांव के ही दूसरे पक्ष के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान शाहनवाज ने दानिश नाम के शख्स पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी, जिससे दानिश घायल हो गया। मारपीट में दानिश का भाई भी घायल हुआ है। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रुड़की की गंगनहर कोतवाली के सरकड़ी ताहरपुर गांव के पूर्व प्रधानपति का कार्यकाल खत्म हो चुका है। जल्द ही चुनाव होने की संभावना है। दानिश प्रधान पद के लिए दावेदारी ठोक रहा है। जानकारी के मुताबिक दानिश गांव में साफ-सफाई और सैनिटाइज करवा रहा था। ये बात पूर्व प्रधानपति को पसंद नहीं आई। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पूर्व प्रधानपति शाहनवाज ने गोली चला दी। दानिश घायल हो गया। मारपीट में दानिश का भाई भी घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के तहत दानिश के पेट में गोली लगी है, जिसको देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पूर्व प्रधानपति फरार बताया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵