back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘उनकी संस्था पर आरोप लगाने वाली महिला अपने आरोप 5 दिन में सिद्ध करें अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई: शाह‘

उधमपुर, 30 जून (हि.स.)। गत दिन एक महिला नितिन सैनी द्वारा उनकी संस्था पर जो आरोप लगाए गए हैं वह पूरी तरह गलत हैं। बल्कि सच्चाई यह है कि उस महिला की दो शादियां हुई हैं जिसमें एक पति की मौत हो गई है जबकि दूसरा ड्रग्स केस में अंदर हैं तथा उसकी दो बच्चियां भी हैं। जबकि इसमें उनका कुछ भी लेना-देना नहीं है। उक्त बातें जियो और जीने दो संस्था के प्रधान तारिक शाह द्वारा एक प्रैस वार्ता के दौरान कहीं। उनका कहना था कि जिस प्रकार से लव जिहाद के नाम के ऊपर महिला द्वारा उनकी संस्था पर आरोप लगाए गए हैं वो पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस बच्ची के साथ अन्याय हुआ होगा तो उनकी संस्था उसका साथ देगी। शाह ने कहा कि उक्त महिला को वह पांच दिन का समय देते हैं कि वह उनकी संस्था पर लगाए गए आरोपों को सिद्ध करें अन्यथा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर उन्होंने समाज सेवक अमित शर्मा द्वारा जो फोटो बताकर आरोप लगाए जा रहे हैं कि यह फोटो उसी लडकी के हैं जबकि यह फोटो 2019 में उनके छोटे भाई की शादी के हैं। शाह का कहना था कि उनकी संस्था के 21 सदस्यीय कमेटी है जबकि उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस संस्था में शामिल नहीं है। हां अगर संस्था में कोई भी व्यक्ति पाया जाता है तो मैं खुद उसके लिए सजा भुगतने को तैयार हूं। हिन्दुस्थान समाचार/रमेश/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमत्री फारूक अब्दुल्ला एक शादी समारोह में पहुंचे थे। उस दौरान एक कमल सिंह...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵