back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना को लेकर गोरखपुर में यात्रियों की एंटीजन किट से रैंडम जांच शुरू

गोरखपुर, 17 मार्च (हि.स.)। कोरोना वायरस की दूसरी दस्तक से गोरखपुर जिला प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं। एअरपोर्ट अथॉरिटी और रेलवे ने भी सावधानियां बरतनी शुरू कर दी है। यहां तक कि जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए रेलवे और एयरपोर्ट प्रशासन से दिल्ली मुंबई से आने वाले यात्रियों की लिस्ट मांग ली है। इस बीच कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देख एयरपोर्ट प्रशासन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति अथवा यात्री को परिसर में एंट्री पर पाबंदी लगा दी है। बाहर से आने वाले यात्रियों की एंटीजन कीट से रैंडम जांच कराई जा रही है। इसकी गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट निदेशक ने अपने ट्वीटर हैंडल से मंगलवार को एक संदेश ट्वीट कर यात्रियों से सहयोग का आग्रह किया था। बुधवार से दिल्ली-मुंबई से आने वाले यात्रियों की सूची सौंपने के साथ ही एयरपोर्ट पर एंटीजन किट से रेंडम जांच शुरू हो गई है। जांच के लिये बना काउंटर जांच के लिए टर्मिनल के बाहर बूथ बनाया गया है। यात्रियों को दिक्कत न हो इसलिए वहां कुर्सी की व्यवस्था भी है। निगरानी के लिए एयरपोर्ट के कर्मचारियों की दो अलग-अलग टीम बनाई गई हैं, जो मास्क न लगाने वाले लोगों को टोक रही है। एअरपोर्ट निदेशक ने कहा एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि बिना मास्क के किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। सावधानी बरती जा रही है। रेलवे से मांगी यात्रियों की सूची स्वास्थ्य विभाग ने दिल्ली, मुंबई, पंजाब, छत्तीसगढ़ से ट्रेन से आने वाले यात्रियों की कोविड जांच के लिए रेलवे से यात्रियों की सूची मांगी है। यहां तक कि स्वास्थ्य विभाग अब 10 फीसद यात्रियों को फोन कर उनके यात्रा का पूरा विवरण इकट्ठा करेगा। रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही एक बूथ बना रखा है। अब यहीं एंटीजन किट से कोरोना की जांच होगी। सीएमओ ने कहा सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिले के सभी 23 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और 19 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर कोरोना का टीका उपलब्ध है। हिन्दुस्थान समाचार/आमोद

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵