back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री पेमा खांडू से मिले अरुणाचल के सीएम तमांग

बिशाल जैविक खेती और पर्यटन को बढ़ावा देने पर हुई बात गंगटोक, 17 मार्च (हि. स.)। सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर आए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बुधवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से राजधानी गंगटोक के मिंतोकगांग स्थित उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री खांडू मंगलवार शाम सिक्किम की व्यक्तिगत यात्रा पर राजधानी गंगटोक पहुंचे है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बुधवार को बैठक के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने राज्य और देश से संबंधित विभिन्न वर्तमान मुद्दों पर चर्चा की। इसी तरह जैविक खेती से संबंधित विचारों का आदान-प्रदान के साथ ही दोनों राज्यों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री खांडू की सिक्किम यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री तमांग ने उनके सभी भावी प्रयासों में सफलता की कामना की है। उन्होंने आने वाले दिनों में अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करने की भी इच्छा व्यक्त की है। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵