back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी में युवती से मारपीट करने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

सीतापुर (उत्तर प्रदेश), 30 जून (आईएएनएस)। सीतापुर में एक तांत्रिक को युवती के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीतापुर के रामकोट गांव में एक 16 वर्षीय लड़की को कथित तौर पर बेल्ट से पीटने और गंभीर पेट दर्द का इलाज करने के बहाने अगरबत्ती से जलाने के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का पता तब चला जब लड़की की हालत गंभीर हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

लड़की पिछले कुछ महीनों से पेट दर्द से पीड़ित थी जिसके बाद उसके माता-पिता उसे एक स्थानीय तांत्रिक के पास ले गए, जिसकी पहचान इश्तियाक के रूप में हुई। सीतापुर शहर के अंचल अधिकारी पीयूष कुमार सिंह ने कहा, लड़की को 20 जून को इश्तियाक के पास ले जाया गया।

इलाज के नाम पर इश्तियाक ने उसे अगरबत्ती से जला दिया, बेल्ट से पीटा और मारपीट की। इस सप्ताह की शुरूआत में लड़की की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसके माता-पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने आपबीती सुनाई।

सीतापुर के पुलिस ऑफिसर ने कहा, पुलिस को दिए अपने बयान में, लड़की ने कहा है कि उसके साथ क्रूरता की गई थी। तांत्रिक पर खतरनाक हथियारों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के पेट में दर्द के साथ-साथ उसकी चोटों का भी इलाज चल रहा है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵