back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोमवार को शुरूआती कारोबार में इक्विटी सूचकांकों में मामूली गिरावट

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। 30 अंकों के संवेदनशील सूचकांक (सेंसेक्स) में सोमवार को शुरूआती कारोबार के बाद मामूली गिरावट आई। गौरतलब है कि शुक्रवार तक लगातार तीन सत्रों से सूचकांकों में तेजी आई थी। सुबह 9.30 बजे एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 57,588 अंक पर कारोबार कर रहा है। यह 57,696 अंक के पिछले बंद से 57,778 अंक पर खुला। अब तक यह 57,781 अंक के निचले स्तर को छू चुका है। इसके अलावा, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में व्यापक 50 अंकों वाला निफ्टी शुक्रवार को 17,196 पर बंद होने के बाद 17,424 अंक पर खुला। सुबह के कारोबारी सत्र के दौरान यह 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 17,152 अंक पर कारोबार कर रहा था। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार कोल इंडिया, मारुति सुजुकी, गेल इंडिया, एनएमडीसी शुरूआती कारोबार में सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, अडानी ग्रीन, टेक महिंद्रा और गोदरेज कंज्यूमर कुछ शीर्ष लाभार्थियों में से रहे। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

… तो IGNOU के छात्रों की डिग्री घोषित होंगी अवैध? UGC की सख्ती के बाद उठे सवालिया निशान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU)...

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵