back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मीरजापुर : चुनार विधानसभा से इतिहास दोहराएगा रालोद

– आगामी विधानसभा चुनाव में रालोद अदा करेगी महत्वपूर्ण भूमिका मीरजापुर, 30 जून (हि.स.)। युवा राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने कहा कि किसान और जनता रालोद के साथ है। किसानों की लड़ाई हमेशा रालोद लड़ती रही है। पंचायत चुनाव से साबित हो गया है कि पार्टी को खोई हुई जमीन फिर से वापस मिल गई है। चुनार विधानसभा से 20 से ज्यादा प्रधान व 17 क्षेत्र पंचायत सदस्य बने हैं। रालोद चुनार विधानसभा से पुन: इतिहास दोहराएगा। फतहां स्थित सिंचाई डाक बंगला पर बुधवार को मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि चुनार विधानसभा से राजनारायण तीन बार तो यदुनाथ सिंह चार बार विधायक रहे। विधानसभा चुनाव 2022 में रालोद अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने कहा कि किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह के दिखाए मार्ग को आगे बढ़ाएंगे। कोरोना काल में देश की अर्थव्यवस्था बचाए रखने में कृषि क्षेत्र का बड़ा योगदान रहा। पार्टी की नीतियों के अनुसार संगठन को मजबूत किया जाएगा। 57 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा युवा राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रताप सिंह ने सात उपाध्यक्ष, 13 महासचिव, 21 सचिव, एक कोषाध्यक्ष, 14 जिला कार्यकारिणी सदस्य सहित कुल 57 सदस्यीय जिला कमेटी की घोषणा की। कहा कि अभी कुछ दिन बाद जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। इसमें चौ. चरण सिंह के विचारों को बताया जाएगा। 15 अगस्त के बाद कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/गिरजा शंकर/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले – “फिर चोला छोड़कर राजनीति में आ जाएं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा प्रहार किया। एबीपी...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵