back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंदौर: एयरपोर्ट अहमदाबाद के व्यापारी के बैग से मिले 7 जिंदा कारतूस, गिरफ्तार

इंदौर, 17 मार्च (हि.स.)। एयरपोर्ट पर इंदौर से अहमदाबाद जा रहे एक व्यक्ति के बैग से 7 जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया। चेकिंग पॉइंट पर सायरन बजने के बाद स्कैनिंग मशीन में जब युवक का बैग रखा गया, तो उसमें से 7 जिंदा कारतूस और एक मैग्जीन बरामद हुई। पुलिस ने आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री गुजरात के अहमदाबाद का रहने वाला व्यापारी है। इसका नाम अनम राजेश विट्ठलदास है। वह कुछ समय पहले काम से इंदौर आया हुआ था। बुधवार को जब वह वापस अहमदाबाद लौट रहा था, तब इंदौर एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान व्यापारी के बैग से सीआईएसएफ की टीम ने सात जिंदा कारतूस और एक मैग्जीन बरामद की। मामले की सूचना एरोड्रम पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को हिरासत में ले लिय। पुलिस पूछताछ में व्यापारी ने बताया कि उसके पास पिस्टल का लाइसेंस है। जो लाइसेंस उसके पास मिला वह गुजरात का है। फिलहाल पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। एरोड्रम टीआई राहुल शर्मा के मुताबिक आरोपी व्यापार के सिलसिले में इंदौर आया हुआ था और वापस अपने घर अहमदाबाद लौट रहा था। एयरपोर्ट पर स्कैनिंग के दौरान उसके बैग में सात जिंदा कारतूस और एक मैग्जीन मिली है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵