डूंगरपुर, 19 मई (हि.स.)। डूंगरपुर जिले के आसपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राईया मीणा का बुधवार दोपहर में निधन हो गया। मीणा पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे जिसके बाद उन्हें सागवाडा के झील अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार सवेरे उनकी तबीयत ज्यादा ख़राब हो गयी। दोपहर बाद उनका निधन हो गया। मीणा के निधन से जिलेभर में शोक की लहर छा गयी। राईया मीणा का राजनीतिक सफर सरपंची से शुरू हुआ था। जिसके बाद वे एक बार प्रधान व तीन बार विधायक रहे। मीणा के निधन पर वागड़-मेवाड़ में शोक की लहर छा गयी तथा कई दिग्गजों ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मीणा के निधन पर पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने दु:ख व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। हिंदुस्थान समाचार / संतोष व्यास/संदीप




