back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले मप्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री भार्गव

– प्रस्तावित विकास कार्यों को स्वीकृत करने की मांग भोपाल, 30 जून (हि.स.)। मप्र के लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस अवसर पर मंत्री भार्गव ने मध्यप्रदेश शासन की ओर से वर्ष 2021-22 की कार्य-योजना में प्रदेश के 3856 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को सम्मिलित करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने भारत सरकार द्वारा प्रदेश में बुधनी से नसरुल्लागंज मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग 146 बी घोषित किए जाने के पश्चात इस मार्ग की नसरुल्लागंज से संदलपुर तक लंबाई 38 किलोमीटर बढ़ाने तथा बुदनी से बाड़ी तक 55 किलोमीटर लंबाई बढ़ाने की माँग की। इससे दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी हो सकेगी। इन दोनों हिस्सों की कुल लंबाई 93 किलोमीटर है, जिसे राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में विचाराधीन है। मंत्री भार्गव ने मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा सी.आर.आई.एफ. मद के अंतर्गत भेजे गये 4256 करोड़ रुपए के 52 कार्यों के प्रशासकीय स्वीकृति प्रस्तावों को स्वीकृत करने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से किया। उन्होंने मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग के मजबूतीकरण के 7 कार्य तथा वन टाइम इन्वेस्टमेंट के 11 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए भी मंत्री गडकरी से अनुरोध किया। इन कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति के प्रस्ताव सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भिजवाए गए हैं। मंत्री भार्गव ने सीधी सिंगरौली मार्ग खंड एनएच-75 (ई) का ईपीसी मोड पर पुनर्वास एवं उन्नयन कार्य कराए जाने के संबंध में एलओए जारी करने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री गडकरी से किया। मंत्रालय की पॉलिसी अनुसार 90 प्रतिशत भूमि की उपलब्धता पर एलओए जारी किया जा सकता है, इस परियोजना में 99% भूमि उपलब्ध है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵