back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्विटर जैसी कंपनियां बने जवाबदेह और निभायें अपनी जिम्मेदारी : विदेश मंत्री

नई दिल्ली, 30 जून (हि.स.)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने केन्द्र सरकार और ट्विटर के बीच जारी टकराव पर बुधवार को कहा कि बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। विदेश मंत्री ने ‘इंडिया ग्लोबल फोरम-2021’ (लंदन) की ओर से आयोजित संवाद में कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंध विभिन्न देशों के रिश्तों पर आधारित होते हैं। हालांकि आज की दुनिया की हकीकत है कि बहुत सी कंपनियां कई देशों से भी बड़ी हैं। इन गैर-सरकारी ताकतों के प्रभाव के बारे में गंभीर चर्चा करने की आवश्यकता है। ट्विटर के साथ जारी विवाद का सीधे रूप से उल्लेख नहीं करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि यह केवल भारत से जुड़ा मामला नहीं है। यह कंपनियां पूरी दुनिया में डाटा एकत्र करती हैं। यह सवाल स्वभाविक है कि वह अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं या नहीं। वह किसी के प्रति जवाबदेह हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि यह ऐसे मुद्दे नहीं हैं जिन्हें दरकिनार किया जा सके। विदेश मंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी ने समाज जीवन में बहुत योगदान किया है। यह हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गई हैं। साथ ही एक लोकतांत्रिक देश में यह सवाल पूछा जाना स्वभाविक है कि बड़ी कंपनियां अपनी ताकत अनुरूप जिम्मेदारी निभा रही हैं या नहीं। संवाद में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने जयशंकर के कथन से सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि यह कंपनियां बहुत ताकतवर हैं और जनजीवन पर गहरा असर छोड़ रहीं हैं। इन कंपनियों के नियमन के लिए एक कारगर तंत्र स्थापित किया जाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵