back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चित्रकूट : जेल शूटआउट में बड़ा खुलासा, वार्डेन जगमोहन से हुई पूंछताछ

चित्रकूट,19 मई (हि.स.)। जिला जेल रगौली में शूटआउट मामले में बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ है। जेल शूटआउट मामले में जुटी जांच समिति को अहम जानकारियां मिली हैं। जेल सूत्रों ने बताया कि कारागार में अंशु दीक्षित ने जब मेराज व मुकीम की हत्या के बाद बन्दियों को बंधक बनाया तो जेल के वार्डेन जगमोहन ने अंशु को सरेंडर करने को कहा था। पता चला है कि जेल वार्डेन जगमोहन वही व्यक्ति है जो बागपत में मुन्ना बजरंगी की हत्या के समय मौजूद था। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद वार्डेन जगमोहन का तबादला बागपत जेल से चित्रकूट हुआ था। ये महज इत्तफाक या कोई बड़ी साजिश तो नहीं है कि जगमोहन यहां भी हत्या के समय मौजूद रहा। जबकि छह मई को जगमोहन कोरोना पाॅजिटिव हुआ था और उसे आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई थी। इसके बाद भी 13 मई की शाम जगमोहन चित्रकूट जेल में देखा गया था। 14 मई को शूटआउट के बाद जब अंशुल दीक्षित को घेरा जा रहा था, उस समय भी जगमोहन वहां पर मौजूद था। बागपत जेल में भी सुनील राठी के पास कैसे पिस्टल पहुंची और अब चित्रकूट जेल शूटआउट में भी सबसे बड़ा सवाल ये है कि दोनों शूटआउट में एक ही चीज कामन है वह है जगमोहन। जांच एजेंसियों ने जगमोहन से पूंछताछ शुरु कर दी है। सूत्र बताते हैं कि मेराज व मुकीम को गोली मारने के बाद अंशु किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद उसने फोन को बुरी तरह से तोड़ दिया था। टूटे फोन को भी एकत्र कर जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रतन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵