back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उप्र : प्रदेश व्यापी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से

– दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए 12 से 25 जुलाई तक चलेगा दस्तक अभियान लखनऊ, 30 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए गुरुवार से पूरे जुलाई माह में प्रदेश व्यापी विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। वहीं, दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। बुधवार को यह जानकारी अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि दिमागी बुखार के नियंत्रण में प्रभावी भूमिका अदा करने वाले दस्तक अभियान में इस बार फाइलेरिया का एमडीए कार्यक्रम और क्षय रोगियों के चिन्हीकरण का कार्य भी किया जायेगा। श्री प्रसाद ने बताया कि इस बार के अभियान में बीते वर्ष 2020 में संचालित की गयी सभी गतिविधियाॅ शामिल रहेंगी। इस बार दस्तक अभियान में ग्राम निगरानी समिति फ्रंट लाइन वर्कर्स-आशा, आंगनबाड़ी, कार्यकत्री का सहयोग करेंगी। निगरानी समिति के पास इस बार बच्चों के लिए बनायी गयी कोविड किट उपलब्ध रहेगी। इस किट में उपलब्ध दवाइयों को कोविड के अतिरिक्त अन्य बीमारियों जैसे बुखार आदि में भी प्रयोग किया जा सकेगा। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि इस एक माह के अभियान में विविध विभाग जैसे नगर विकास, पंचायती राज तथा ग्राम विकास, पशुपालन, शिक्षा, कृषि, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, सिंचाई, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्य करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का मेगा प्रचार हमला, दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर छाया कब्जा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होने जा रहा है और अब मुकाबला...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...