back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एनसीटी विधेयक के खिलाफ ‘आप’ करेगी प्रदर्शन

नई दिल्ली, 16 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) विधेयक, 2021 के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करेगी। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के सभी विधायक और दिल्ली सरकार के सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि ‘केंद्र सरकार अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक तरीके से काम कर रही है जो सीधे-सीधे लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है। हम इस बात को जनता तक पहुंचाने के लिए जनतर मंतर पर एकत्रित हो रहे हैं। ये कानून जनता के अधिकारों का हनन करने वाला है।’ उल्लेखनीय है कि सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) विधेयक लोकसभा में पेश हुआ था। दिल्ली सरकार ने इसका पुरजोर विरोध किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर कई ट्वीट भी किए थे। वहीं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस वार्ता कर इसे लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ बताया था। सिसोदिया ने इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का भी हवाला दिया था। हिन्दुस्थान समाचार/ श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...