back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मामला बेगमबाग से 165 मकान हटाने का…

सुप्रीम कोर्ट से मकान हटाने के लिए समय मांगा जिला प्रशासन ने उज्जैन,16 मार्च (हि.स.)। बेगमबाग में महाकाल वन अन्तर्गत स्मार्ट सिटी के तहत होनेवाले विकास कार्यो के लिए 165 मकानों की जमीन अधिग्रहित करने को लेकर जिला प्रशासन ने 15 मार्च की आखिरी तारीख रहवासियों को दी थी। वहीं न्यायालय में प्रशासन को 16 मार्च को जवाब देना था कि सारे मकान हटा दिए गए हैं? प्रशासनिक सूत्रों का दावा है कि आज प्रशासन द्वारा अपने ओआईसी के माध्यम से मकान हटाने के लिए ओर समय मांगा गया है? सरकारी जमीन पर बने बेगमबाग बस्ती के 165 मकानों को 15 मार्च तक हटाने की मुनादी पिछले दिनों एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी ने स्वय की थी। ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से की गई इस मुनादी के बाद प्रशासन और हटाए जानेवाले मकानों से संबंधित लोगों के बीच समन्वय बैठक लगातार चल रही थी। इस बैठक का नतीजा प्रशासन अपने पक्ष में मान रहा है। इस मामले के ओआईसी,एसडीएम है। उनके कार्यालय के सूत्रों का दावा है कि आज प्रशासन ने माननीय न्यायालय में आवेदन देकर मकान हटाने के लिए दी गई 16 मार्च की अवधि को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है। सूत्र बताते हैं कि दूसरा पक्ष भी कुछ समय चाहता है,ताकि यहां रहनेवाले लोग स्वयं अपने हाथों से अपना सामान खाली करके, मकान खाली कर दें, ताकि प्रशासन की कार्रवाई से उनका आर्थिक नुकसान न हो। यही कारण है कि यहां रहनेवाले कुछ परिवारों द्वारा पिछले तीन दिन से अपने घर का सामान शिफ्ट करने का काम प्रारंभ कर दिया गया है, हालांकि शहर में यह चर्चा जोरों पर है कि आखिर प्रशासन और रहवासियों के बीच ऐसी कौन सी समन्वय बैठक हुई, जिसके चलते प्रशासन न्यायालय से और समय चाह रहा है तथा मकान में रहनेवाले लोगों में से कुछ ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया है? यह जिज्ञासा इसलिए सामने आ रही है क्योंकि जब एडीएम ओर एएसपी ने मुनादी की तो कई लोगों ने सीधा विरोध किया था तथा मौके पर विवाद भी हुआ था। समझा जाता है कि आनेवाले दिनों में इस रहस्य से पर्दा उठेगा कि किसप्रकार से जिला प्रशासन ने मैनेजमेंट किया और सबकुछ बगैर किसी तोडफ़ोड़ अथवा पुलिस बल की उपस्थिति के हो गया? चर्चा है कि मकान छोडऩे के बदले मकान मालिकों को प्रशासन की ओर से कुछ आश्वासन मिले हैं। इस बारे में सभी अधिकारियों ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है। हिन्दुस्थान समाचार/ ललित/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵