back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोविड से जुड़ी समस्या व सुझाव को पेनडेमिक पब्लिक ग्रीवेन्स कमेटी गठित

– न्याय, राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी होंगे मुख्य सदस्य झांसी,19 मई (हि.स.)। कोविड से जुड़ी समस्या और सुझाव के लिए बुधवार को पेनडेमिक पब्लिक ग्रीवेन्स कमेटी का गठन किया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने दी। जिलाधिकारी ने बताया कि इस कमेटी में मुख्य तीन सदस्य होंगे, जिसमें न्याय विभाग से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक यादव, राजस्व विभाग से अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय और स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य और कोविड प्रभारी डा.अंशुल जैन रहेंगे। कमेटी करेगी यह कार्य इस कमेटी का मुख्य कार्य कोविड के समय अनियमितताओं को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाना है। शहरी स्तर पर कोई भी शिकायत या सुझाव के लिए कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में स्थित एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल रूम में खुद आकर या फोन के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है, ग्रामीण स्तर पर वहां के एसडीएम की जिम्मेदारी रहेंगी कि वह अपने क्षेत्र की कोविड संबंधी समस्याओं को हल करें। यहां कर सकते है संपर्क एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल रूम के नंबर- 0510- 2370621, 2370622, 2370623, 2440521 पर कॉल करके शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा तहसील स्तर पर क्षेत्र के एसडीएम से भी संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए तहसील झांसी- उप जिलाधिकारी – राज कुमार- 9454416319, तहसील मोंठ- उप जिलाधिकारी – अतुल कुमार- 9454416320, तहसील मऊरानीपुर- उप जिलाधिकारी – अंकुर श्रीवास्तव- 9454416322, तहसील गरौठा- उप जिलाधिकारी धीरेन्द्र प्रताप – 9454416323, तहसील टहरौली – उप जिलाधिकारी मंजूर अहमद अंसारी- 9454416321 पर संपर्क कर सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵