back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई-हावड़ा के बीच मध्य रेल की साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

मुंबई, 29 जून, (हि. स.)। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने मुंबई-हावड़ा के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इन स्पेशल ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति दी गई है। मध्य रेल मुंबई के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 02469 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 04.7.2021 से अगले आदेश मिलने तक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से प्रत्येक रविवार को 11.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन 19.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसी तरह 02470 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल दिनांक 02.7.2021 से अगले आदेश मिलने तक हावड़ा से प्रत्येक शुक्रवार को 14.35 बजे रवाना होगी अगले दिन 23.00 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी। इन स्पेशल ट्रेनों को दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर, खडग़पुर और संतरागाछी (केवल 02469 के लिए) स्टेशन पर हॉल्ट दिया गया है। इन ट्रेनों में 2 एसी टू टियर,3 एसी थ्री टियर, 12 स्लीपर क्लास, 2 सेकेंड क्लास सीटिंग, एक पेंट्री कार की संरचना की गई है। स्पेशल ट्रेन 02469 की बुकिंग सामान्य शुल्क पर दिनांक 30.06.2021 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्रों एवं वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरंभ होगी। इन विशेष ट्रेनों की समय सारणी एवं हॉल्ट की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। हिन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र विधानसभा में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026 पेश, जबरन शादी से जन्मे बच्चे का धर्म मां के मूल धर्म से होगा तय

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Maharashtra में इन दिनों विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इसी दौरान सरकार ने सदन में धर्म स्वतंत्रता बिल 2026...
spot_img

Latest Stories

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵