back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हत्या मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीण नाराज, थाने का किया घेराव

धनबाद, 29 जून (हि. स.)। युवक की हत्या मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोयाबाद थाने का घेराव किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने हाथों में ‘जस्टिस फ़ॉर रौशन’ लिखी तख्तियां लिए हुए थे। गौरतलबग है कि नाली विवाद में चाकूबाजी में रोहित उर्फ रोशन की हत्या कर दी गई थी। पड़ोसियों ने ही उसकी हत्या कर दी थी। घटना धनबाद के लोयाबाद इलाके की है। नाली में पानी बहाने को लेकर दो मई को दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई थी। इस घटना में रोहित उर्फ रोशन नामक युवक की मौत हो गई थी तथा तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। घटना के दो महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस अबतक हत्या के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। इसी से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को थाने का घेराव किया। इस दौरान परिजन थाने में ही धरने पर बैठ गये और आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मृतक रोशन उर्फ रोहित की मां गीता देवी ने कहा कि चाकू मार कर उनके बेटे की हत्या कर दी गयी। घटना को दो महीने बीत गये हैं लेकिन आरोपित सोनू रवानी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस घटना में आरोपी के घर की महिला भी शामिल थीं। लेकिन उनपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी चुनमुन मुर्मू ने कहा कि चाकूबाजी की घटना में युवक की मौत हो गई थी। हत्या के आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वही जिस महिला को बचाने की बात कही जा रही है उस पर नामजद मामला दर्ज नहीं करवाया गया था। इसके बाद भी जांच की गई, लेकिन कोई तथ्य नहीं होने कारण उस महिला का नाम दर्ज नहीं किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/राहुल

Advertisementspot_img

Also Read:

झारखंड में 250 किलो का मिला जिंदा मिसाइल बम, इलाके में मचा हड़कंप; पुलिस-प्रशासन हुई अलर्ट, जानिए किस देश से है कनेक्शन?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झारखंड के जमशेदपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां सुवर्णरेखा नदी के किनारे बालू की खुदाई के दौरान...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵