back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मण्डलायुक्त ने मण्डल के 12 लाभार्थिंयों को स्वरोजगार के लिए 120 लाख रूपये के ऋण वितरित किया

मण्डल के चार लोगो को टूल किट भी वितरित प्रयागराज, 29 जून (हि.स.)। मण्डलायुक्त संजय गोयल ने मंगलवार को गांधी सभागार में आयोजित मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक में विभिन्न योजनाओं के कुल 12 लाभार्थिंयों को स्वीकृत 120 लाख रूपये ऋण के चेक वितरित किया। इसके अन्तर्गत प्रयागराज में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत गार्गी पाण्डेय को बूटिक-रेडीमेड गारमेंट के लिए 7.60 लाख, ब्यूटी पार्लर के लिए रेनू सिंह को 05 लाख रूपये, कृषि यंत्र निर्माण के लिए अतिराज सिंह को 05 लाख रूपये, साइबर कैफे के लिए मो. सलमान को 10 लाख रूपये का चेक, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के तहत ऑयल मिल के लिए सरल कुशवाह को 10 लाख रूपये, मसाला उद्योग के लिए सुजीत गौड़ को 10 लाख रूपये, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अन्तर्गत ब्यूटी पार्लर के लिए सुनीता राज को 02 लाख रूपये, रेडीमेड गारमेंट के लिए मो. रशद को 10 लाख रूपये के ऋण चेक व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद कौशाम्बी के एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत एक, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में एक एवं प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत एक लोगों को ऋण का वितरण किया। जनपद फतेहपुर के मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में एक को ऋण का वितरण किया गया। मण्डलायुक्त ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत मण्डल के कुल चार लाभार्थिंयों को विभिन्न ट्रेडों के टूल किट भी वितरित किये। जिसमें जनपद फतेहपुर के लोहार ट्रेड में रेहान अहमद और ओम प्रकाश को टूल किट का वितरण किया गया। कौशाम्बी के एक एवं जनपद प्रतापगढ़ के नाई ट्रेड में आनंद कुमार शर्मा को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत टूल किट का वितरण किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

जम्मू-कश्मीर में 14 IAS अधिकारियों के तबादले, कश्मीर को मिला नया डिविजनल कमिश्नर

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। जम्मू-कश्मीर प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल किए गए हैं। 14 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵