back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा उल्लंघनों के लिए अमेजन इंडिया के हेड और फ्यूचर ग्रुप के प्रमोटरों को भेजा समन

नई दिल्ली, 28 नवंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अमेजन इंडिया के प्रबंधन और फ्यूचर ग्रुप के प्रमोटर को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के एक मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है। सूत्र ने कहा कि अमेजन इंडिया के शीर्ष प्रबंधन, (जिसमें उसके प्रमुख अमित अग्रवाल भी शामिल हैं) को ईडी ने अगले सप्ताह के लिए तलब किया है। अधिकारी ने कहा कि उन्हें छह दिसंबर को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। ईडी अमेजॅन और फ्यूचर रिटेल प्रमोटर इकाई फ्यूचर कूपन प्राइवेट लिमिटेड (एफसीपीएल) सौदे में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है, जिसमें अमेजन ने 2019 में लगभग 1,400 करोड़ रुपये का निवेश करके एफसीपीएल में हिस्सेदारी खरीदी थी। एजेंसी ने दोनों कंपनियों को सौदे के बारे में सभी दस्तावेजों के साथ आने को कहा है। वित्तीय जांच एजेंसी अमेजन द्वारा कथित फेमा उल्लंघनों की जांच कर रही है, जब उन्होंने 2019 में एफसीपीएल में हिस्सेदारी खरीदी थी। एफसीपीएल की फ्यूचर रिटेल में 10 फीसदी हिस्सेदारी है, जो कि बिग बाजार, फूड बाजार और ईजीडे रिटेल स्टोर चलाने वाली प्रमोटर इकाई है। एजेंसी इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अमेजन ने 2019 में एफसीपीएल में हिस्सेदारी खरीदकर फ्यूचर रिटेल पर नियंत्रण अधिकार अपने हाथ में ले लिया है। आरोप है कि इस साल मार्च में फ्यूचर ग्रुप की प्रवर्तक फर्म एफसीपीएल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से शिकायत की थी कि अमेजन ने 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए अपने 1,431 करोड़ रुपये के निवेश के लिए प्रतिस्पर्धा प्रहरी की मंजूरी की मांग करते हुए कथित तौर पर जानकारी छुपाई और 2019 में एफसीपीएल में तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया। –आईएएनएस एचके/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Petrol Gold-Silver Price Today: पेट्रोल-डीजल स्थिर, सोना और चांदी के दाम में उछाल, जानिए आज के ताज़ा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी New Delhi में आज पेट्रोल की कीमत ₹94.77 प्रति लीटर बनी हुई है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵