back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिजली के तारों से टकराई बैंड की गाड़ी, एक की मौत

हाथरस, 16 मार्च (हि.स.)। थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में सोमवार देर रात्रि वैवाहिक समारोह के समय बैंड की गाड़ी हाई टेंशन लाइन से टकरा गई। इससे एक 14 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। साथ ही एक बैंड कर्मी झुलस गया। इस हादसे से बारातियों में भगदड़ मच गई। झुलसे हुए युवक को जिला अस्पताल और शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव हाजीपुर में राधे श्याम के यहां उसकी बेटी की शादी थी। बारात अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके से आई थी। सोमवार की देर रात जब बारात जा रही थी। तभी गांव में नीचे लटक रहे बिजली के तारों से बैंड की गाड़ी टकरा गई। इसमें बैंड कर्मी झुलस गए। एक नाबालिक 14 वर्षीय बैंड कर्मी हेमंत की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, राजू नाम के युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतक हेमंत के भाई राधाकृष्ण ने बताया कि बैंड वाला उसके 14 साल के भाई को ले गया था। भाई ने घर पर कुछ नहीं बताया था। बारात एक गांव में गई थी। जहां करेंट से उसकी मौत हो गई। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रिल/संजय

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵