back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल हाईकोर्ट ने तटीय इमारतों को गिराने के लक्षद्वीप प्रशासन के आदेश पर रोक लगाई

कोच्चि, 29 जून (आईएएनएस)। केरल उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने मंगलवार को लक्षद्वीप प्रशासन के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें विभिन्न स्थानों पर तट से 20 मीटर के भीतर स्थित घरों सहित लगभग 102 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था। अदालत ने द्वीप प्रशासन से दो सप्ताह के भीतर इस मुद्दे पर अपना हलफनामा देने को कहा है। प्रशासन ने उन सभी भवन स्वामियों को उनके ढांचे को गिराने के लिए नोटिस दिया था, जिनके पास तट से 20 मीटर के दायरे में इमारतें थीं। उन्होंने मालिकों से ऐसी इमारतों के अपने दस्तावेज लाने को कहा था और उन्हें बताया गया था कि ऐसी इमारतों को गिराने का खर्च बाद में उनसे वसूल किया जाएगा। लक्ष्यदीप के लोगों ने जब पहले उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था, तो उन्हें बताया गया था कि यह केवल एक मसौदा सुझाव था और जब उन्हें विध्वंस के आदेश मिले, तो उन्होंने फिर से अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसने मंगलवार को अपना आदेश सुनाया। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या लोक अदालत के फैसले को हाई कोर्ट में दी जा सकती है चुनौती? जानें कब मिलती है राहत और कौन से मामले नहीं...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोक अदालत का फैसला आमतौर पर अंतिम माना जाता है, क्योंकि यह दोनों पक्षों की सहमति से होता है। हालांकि कुछ...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵