back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पद्मश्री डा के के अग्रवाल के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त

दरभंगा, 18 मई (हि.स.)। देश के जानेमाने हृदय रोग विशेषज्ञ एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ के के अग्रवाल के असामयिक निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने मंगलवार को शोक संवेेदना प्रकट किया। अपने शोक संदेश में संस्थान के महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उनके निधन को चिकित्सा जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि सरल, सहज एवं सौम्य स्वभाव के डॉ. अग्रवाल चिकित्सकीय विशिष्टता एवं मानव सेवा की अद्भुत मिसाल थे। उनका निधन दुखद एवं हैरान करने वाली घटना है। मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमला कांत झा ने कहा कि पद्मश्री डॉ. के के अग्रवाल का निधन अत्यंत दुःखद है। उनके द्वारा कोरोना काल में निःस्वार्थ भाव से दी गई जानकारी से लोगों को काफी हिम्मत बंधी थी। जिसके लिए पूरा देश उनका ऋणी रहेगा। इनके निधन पर मणिकांत झा, प्रो जीवकांत मिश्र, प्रवीण कुमार झा, प्रो विजयकांत झा, विनोद कुमार झा आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

धर्मेंद्र के निधन के बाद शाहरुख खान हुए भावुक बोले-आपने हमेशा पिता की तरह स्नेह दिया…

नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। 89...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵