back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुर्ग : कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा युवक के हत्यारे को, आरोपित को राजनांदगांव से पकड़कर लाया गया दुर्ग

दुर्ग, 16 मार्च(हि. स.)। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार रात को हरनाबांधा दुर्ग क्षेत्र में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपित अपने दुपहिया वाहन से फरार हो गया था, जिसे चंद घंटों के भीतर ही दुर्ग कोतवाली पुलिस के द्वारा राजनांदगांव से धर दबोच कर दुर्ग लाया गया। उल्लेखनीय है कि कल रात को निवासी कमलेश सारथी को उसी मोहल्ले के निवासी मुरली साहू के द्वारा चााकू मारकर हत्या कर दिया गया और मृतक को हास्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित किया गया I उक्त सूचना प्राप्ति पर थाना दुर्ग में मर्ग इंटीमेशन के आधार पर अपराध क्रमांक 232/2021 धारा 302 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,शहर, रोहित झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला के द्वारा तत्काल थाना प्रभारी पवन देवांगन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपित की पतासाजी हेतु रवाना किया गया जो मुखबीर की सूचना पर प्रकरण के आरोपित मुरली साहू पिता संतराम साहू निवासी हरनावांधा दुर्ग को ग्राम गोखना, थाना गण्डई जिला राजनांदगांव को अभिरक्षा में लेकर दुर्ग लाया गयाा I पूछताछ पर मुरली साहू ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर पूर्व में मृतक के द्वारा कई बार लड़ाई-झगड़ा करने एवं उसी बात को लेकर कल रात को रात्रि करीबन 21.00 बजे पुनः आरोपित के साथ गाली-गलौच, लड़ाई-झगड़ा करने से आवेश में आकर अपने पास रखे एक धारदार चाकू से मृतक कमलेश सारथी के पेट के बाए तरफ मारकर हत्या करना स्वीकार किया I चाकू लगने से मृतक कमलेश भागते हुए रोड पर गिर जाना एवं आरोपित मुरली साहू के द्वारा घटना कारित कर अपने दुपहिया वाहन से फरार हो जाना बताया गया। पुलिस द्वारा घटना में प्रयोग किए गए चाकु एवं वाहन टीवीएस जुपिटर मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक भूनेश्वर यादव, उप निरीक्षक युवराज देशमुख, सउनि पूरन दास, प्र.आर राजेन्द्र वानखेडे, आरक्षक जावेद, शौकत, खुर्रम, भीम, चित्रसेन, धीरेन्द्र, फारूख एवं दुर्ग थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। हिंदुस्थान समाचार/अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵