back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रदेश एवं दुर्ग जिले सबसे बड़े अस्पताल की दुर्दशा पर राज्यसभा सांसद सरोज ने उठाए सवाल

दुर्ग, 16 मार्च (हि. स.)। राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के द्वारा मंगलवार को संसद में सेक्टर 9 अस्पताल के सुविधाओं में लगातार हो रही कटौती एवं उसकी दुर्दशा पर उठाये सवाल। उन्होंने संसद में आगे कहा कि पूर्व में यह चिकित्सालय एक उत्कृष्ट चिकित्सा संस्थान के रूप में जाना जाता था तथा पूरे प्रदेश में इसकी ख्याति थी। संयंत्र के वर्तमान और पूर्व कर्मचारी अपनी चिकित्सा के लिए इसी पर निर्भर थे । यहां सभी बीमारियों का इलाज आधुनिकतम पद्धति से और वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा सफलतापूर्वक किया जाता था। लेकिन यह अत्यंत खेद की बात है कि विगत कुछ वर्षों से इसकी सुविधाओं में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। अब यहां कई गंभीर बीमारियों, जैसे कि हृदय रोग आदि के न तो अच्छे उपकरण मौजूद हैं ना ही हृदय रोग विशेषज्ञ। ऐसा ही कई अन्य बीमारियों के लिए भी है। सबसे अधिक पीड़ादायक बात यह है कि सेवानिवृत कमर्चारियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध ना होने पर अन्य शहरोँ में प्राइवेट संस्थानों में जाना पड़ता है जो न सिर्फ उनके लिए आर्थिक रूप से भारी पड़ता है बल्कि अनावश्यक यात्रा का कष्ट भी उन्हें झेलना पड़ता है। वर्तमान कर्मचारियों को भी गंभीर बीमारी की स्थिति में दूसरे संस्थानों में भेजा जाता है जो न सिर्फ उन कर्मचारियों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है बल्कि संयंत्र को भी अनावश्यक वित्तीय भार उठाना पड़ता है। विगत कुछ वर्षों से संयंत्र प्रबंधन ने इस संस्थान के परिचालन और विकास में कोई रुचि नही दिखाई है और इसी कारण से इस संस्था का का स्तर लगातार गिरा है। सरोज पांडेय जी ने संबधित मंत्रालय से आग्रह किया कि इस जनता से जुड़े संवेदनशील विषय को गंभीरता से लेकर स्थानीय प्रबंधन को उचित दिशा निर्देश जारी करें। जनता से जुड़े उस मुद्दे को संवेदनशीलता से अनुभव कर सुश्री सरोज पांडेय ने इसे संसद की पटल पर उठाया और एक अभिनव प्रयास की भिलाई वासियों को अच्छी चिकित्सा का लाभ फिर से मिल सके। हिंदुस्थान समाचार/अभय जवादे

Advertisementspot_img

Also Read:

मराठा आरक्षण विवाद: संजय राउत ने मंत्री छगन भुजबल पर साधा निशाना, कहा- इतनी चिंता है तो इस्तीफा दे दो…

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्‍ट्र में मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमाया हुआ है। बीते दिल मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा समुदाय ने...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵