back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केशकाल विधानसभा के कौंदकेरा में 45 लाख की पानी टँकी नहीं बुझा पा रही ग्रामीणों की प्यास

कागजो तक ही सिमट कर रह गई हैं नलजल की योजनाएं कोंडागांव 16 मार्च (हि.स.)। जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कौंदकेरा में 45 लाख 32 हजार की लागत से बनी पानी टँकी महज शो पीस बनकर रह गयी हैं, ग्रामीणों को इस टंकी से पानी नही मिल पा रहा है और पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। टंकी से पानी सप्लाई ना होने की शिकायत करने पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से कोई सकारात्मक परिणाम सामने नही मिला है। ज्ञात हो कि आम जनता को पीने का स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र व राज्य की सरकारें विभिन्न योजनाओं में करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा रही है, लेकिन हालात यह है कि इनमें से अधिकांश योजनाएं सिर्फ कागजों में दौड़ रही है। जिसका ही परिणाम है कि बूंद-बूंद पानी को मोहताज ग्रामीण आज भी पुराने हैंडपंप व कुएं से अपनी प्यास बुझाने को मजबूर नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला संतराम नेताम के विधानसभा क्षेत केशकाल के कौंदकेरा से सामने आया है। एक ओर जहाँ केशकाल विधायक संतराम नेताम घर घर चलो यात्रा निकालकर समस्या का समाधान करने की बात कर रहे हैं, वहीं उनके ही इलाके में इस तरह का मामला सामने आना सोचनीय विषय है। 45 लाख 32 हजार की लागत से बना का टंकी महज सो पीस स्वच्छ पेयजल के लिए वर्ष 2013 में लगभग 45 लाख 32 हजार रुपये की लागत से पीएचई विभाग कोण्डागांव के द्वारा ग्राम पंचायत कौंदकेरा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करने के उद्देश्य से पानी टँकी व मोहल्ले में पाइप लाइन का विस्तार कर घर घर में नल कनेक्शन दिया गया। पर लगभग 6 साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नलजल योजना का लाभ ग्रामीणजनों को नहीं मिल पा रहा है। ग्राम के महिला व पुरुष हेण्ड पम्प और कुआं से पानी लाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत, पीएचई, केशकाल विधायक संतराम नेताम से शिकायत करने की बात कही है। पर आज तक ग्रामीणों की शिकायत का किसी ने सुध नहीं ली, न ही पानी टँकी को ही सुधारने की कोशिश की। वहीं पूछे जाने पर एक ग्रामीण ने बताया कि जब पानी टँकी बनी और घर घर नल कनेक्शन दिया गया तो बहुत खुशी हुई कि चलो अब घर के आंगन में ही पानी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी, पर खुशी कुछ ही दिनों की थी, कुछ दिन नल से पानी आया फिर बंद हो गया। ग्रामीणों का कहना है शिकायत तो कई दफा की पर हासिल शून्य ही मिला। ग्रामीण चंपाबाई कहती है कि पानी के लिए बहुत ज्यादा तकलीफ होती है पर सुनने वाला कोई नहीं सरपंच, सचिव मात्र कहने के लिए गांव में हैं। जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत कर चुके हैं, जनप्रतिनिधि जल्द ही सुधार करने की बात कहते हैं पर अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ है, अब तो हेण्ड पम्प पर ही पूरा गांव निर्भर है। ऐसे ही सुखमति, रमूला आदि ने बताया कि 6 से 7 साल पहले गांव में पानी टंकी बनाकर पाइप लाइन विस्तार तो किया गया है, और शुरू में कुछ दिन ही पानी मिल पाया और उसके बाद से आज तक ग्रामीणों को पानी नही मिला, पानी टंकी महज शो पीस के रूप में बना है। वहीं पूछे जाने पर पीएचई विभाग के ईई जेएल माहला ने बताया कि इस बात की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिली है, सप्ताह भर में सुधार कर दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP को वोट देने के शक में दलित परिवार की कर दी पिटाई, RJD समर्थकों पर लगा आरोप, FIR की मांग

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क ।बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के बाद मारपीट की बड़ी घटना सामने आई है। आरोप...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵