back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्रूज बोट संचालन की शर्तों पर जताई आपत्ति

नई टिहरी, 16 मार्च (हि.स.)। टिहरी बांध की झील में क्रूज बोट संचालन के लिए मांगी गई शर्तों पर स्थानीय युवाओं ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए क्रूज बोट संचालन की शर्तों को संशोधित करने की मांग की है। टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण टिहरी (टाडा) ने सोमवार को टिहरी बांध की झील में क्रूज बोट और पैराशिलिंग आदि के संचालनके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गंगा भगत नेगी ने कहा टाडा की शर्त को स्थानीय युवा पूर्ण करने में सक्षम नहीं है। छोटी क्रूज बोट की कीमत करीब 70-80 लाख रुपये से शुरू होती है, जिसके सापेक्ष शत प्रतिशत हैसियत प्रमाण पत्र भी जमा करना अनिवार्य किया गया है, जो किसी स्थानीय युवकों द्वारा पूरा करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा टाडा ने ऐसी शर्तें जानबूझकर निर्धारित की हैं, जिससे स्थानीय युवा इसमें प्रतिभाग न कर सकें। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नवंबर से यमुना नदी में शुरू होगी क्रूज सेवा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्‍ली के लोगों के लिए यमुना नदी पर क्रूज सेवा शुरू होने वाली है, जिससे वे यमुना...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...