back to top
32.9 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जमीन हड़पने के विरोध में रैयतों का धरना-प्रदर्शन

दुमका, 16 मार्च (हि.स.)। झारखंड राज्य किसान सभा और आदिवासी जनाधिकार मंच के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रैयतों ने जमीन हड़पने के विरोध में पुराने समाहरणालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही उपायुक्त से जमीन वापस दिलाने का आग्रह किया। मामला सदर प्रखंड के नकटी गांव के कुल 27 बीघे जमीन का है। इसमे सात बीघे जमीन खेती के नाम से और अन्य जमीन जंगलसाल के नाम से दर्ज है। ग्रामीणों ने प्रशासन की मिली भगत से जमीन हड़पने का आरोप सत्ताधारी दल के नेताओं पर लगाया है। इस अवसर पर किसान नेता ऐहतशाम अहमद ने कहा कि नकटी मौजा के अंदर 754 दाग नंबर में गेंजर पर्चा में जंगल साल के नाम से दर्ज है। इस जमीन पर झामुमो के एक स्थानीय नेता जबरन चहारदीवारी का निर्माण करवा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर सरकारी जमीन हड़पी जा रही है। उन्होंने इसकी जांच कराने के साथ अविलंब करवाई की मांग की। आदिवासी जनाधिकार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष हेम्ब्रम ने कहा कि पुलिस की मदद से सत्ताधारी दल का नेता जमीन पर कब्जा कर रहा है। संबंधित विभागीय पदाधिकारी को भी लिखित शिकायत की गई है। कुछ 28 बीघ् जमीन का बंदरबांट किया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज/चन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

CJM के आदेश के बावजूद अनुज चौधरी पर FIR नहीं, संभल SP बोले-हम फैसले को चुनौती देंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में संभल हिंसा मामले में तैनात तत्कालीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) विभांशु सुधीर...
spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵