back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शुभेंदु ने चुनाव आयोग से की ममता का नामांकन रद्द करने की मांग, नामांकन में जानकारियां छुपाने का लगाया आरोप

कोलकाता, 15 मार्च (हि. स.)। नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार शुभेन्दु अधिकारी ने यहां से तृणमूल उम्मीदवार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नामांकन में चुनाव आयोग से जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया है। शुभेन्दु ने इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत कर उनका नामांकन रद्द करने की मांग की है भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से अपने नामांकन में कई जानकारी नहीं दी हैं। अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में नामांकन दाखिल करने के दौरान छह आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं दी है। शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ममता बनर्जी पर आपराधिक मामलों को छिपाने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का हवाला देते हुए उनका नामांकन रद्द करने की मांग की है। शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी के खिलाफ पांच असम में और एक सीबीआई का एक मामला विचाराधीन है, लेकिन उन्होंने अपने हलफनामे में इसकी जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश में कहा गया है कि यदि हलफनामे में कोई उम्मीदवार आपराधिक मामले को छिपाता है तो उसका नामांकन रद्द किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस आधार पर ममता बनर्जी का नामांकन रद्द किया जाए। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵