back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना चर्चा के कृषि कानून लाया गया, बिना चर्चा के हटाया गया : जसबीर सिंह गिल

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। संसद के दोनों सदनों से शीतकालीन सत्र के पहले दिन तीनों नए कृषि कानून खत्म करने वाले विधेयक पारित हो गए। लोकसभा सांसद जसबीर सिंह गिल विरोध कर रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। मानसून सत्र में किसानों के समर्थन में लोकसभा में प्रदर्शन किया और शीतकालीन सत्र में कानून निरस्त विधेयक वापस लिये जाने के बाद संसद में इसका विरोध किया। कांग्रेस सांसद गिल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि जिस तरह से कानून लाया गया उसी तरह से वापस ले लिया गया। पेश हैं सांसद जसबीर सिंह गिल से बातचीत के कुछ अंश.. सवाल- दोनों सदनों से कृषि कानून अब वापस ले लिया गया है इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है ? जवाब- ये रात के अंधेरे में कानून लेकर के आये। जब लॉकडाउन लगा हुआ था तो ये ऑर्डिनेंस से कानून लेकर आये। जब संसद में ये कानून आये तब भी इन्होंने कोई चर्चा नहीं की। सदन में हमने वोटिंग की मांग की लेकिन वोटिंग भी नहीं कराई गई और सांसदों को निलंबित करके, बिना चर्चा के कानून बना। नियमों को दरकिनार करके ये कानून बना। हमारा सवाल था कि 700 किसान क्यों मरे, हमारा सवाल था कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी अपने पद पर क्यों बने हुए हैं। आज सवाल था कि केंद्र सरकार एमएसपी का कानून कब लेकर आएगी? विपक्ष का सवाल था कि स्वामीनाथन रिपोर्ट आप कब लागू करेंगे। आज सवाल था कि आप ने किन लोगों के लिए ये कानून बनाया, आप देखिये इस सरकार को जो लोग चला रहे हैं। उन्हीं की मर्जी से नोटबंदी हुई, उन्ही की मर्जी से कृषि कानून आये। जो सरकार की कंपनियां हैं, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, खदान। उनको उद्योगपतियों को क्यों बांटा जा रहा है। ये देश की संपत्ति है देश के लोगों के काम आनी चाहिए। सवाल- आप लोग (कांग्रेस नेता) जंतर-मंतर पर किसानों के समर्थन में बैठे थे। अब जब कानून वापस हो गया है, अब धरना बंद होगा। क्या रहेगी आगे की रणनीति? जवाब- बड़ा सरल सा जवाब है कि हम लोगों ने किसानों के समर्थन में धरना शुरू किया। जब तक किसान धरना देंगे, हम विपक्ष के नेता वहां उनके समर्थन में बैठे रहेंगे। जब तक किसान मोर्चा उठने का फैसला नहीं लेता तब तक हम लोग भी धरने पर रहेंगे। सवाल- आगे किसानों को लेकर कांग्रेस की, सभी विपक्षी दलों की क्या मांगे रहेंगी? क्या विपक्षी दल शीतकालीन सत्र को निर्विरोध चलने देंगे, क्या रणनीति है? जवाब- हमें लोगों ने चुनकर संसद में भेजा है उनके मसले उठाने के लिए, हम चर्चा चाहते हैं। हम सदन को चलाना चाहते हैं। उनकी नीयत में खोट है वो जानबूझ कर ऐसे फैसले ले रही है कि विपक्ष हंगामा करे। सरकार अगर कृषि कानून वापस लेने वाले विधेयक पर अगर चर्चा करा लेती तो क्या गलत हो जाता। आज सरकार निरस्त कृषि कानूनों पर अपना पक्ष रख सकती थी पर ऐसा नहीं हुआ। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति के पास है फिर चाहे वे किसी भी धर्म, मत, संप्रदाय से आता हो। लेकिन...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵