back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परियोजना अधिकारी एवं बाबू को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

दतिया, 29 जून (हि.स.)। महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सपना यादव एवं बाबू रविशंकर उपाध्याय को लोकायुक्त की टीम ने 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया । ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को भांडेर दफ्तर पहुंचकर कार्यवाही की । बताया जा रहा है कि यह शिकायत चन्द्रशेखर तिवारी द्वारा की गई थी जिस पर लोकायुक्त की टीम ने की कार्यवाही। स्वयं सहायता समूह के संचालक ने की थी शिकायत एंटी करप्शन टीम से ग्राम सोहन में परहित स्वयं सहायता समूह के संचालक चंद्रशेखर तिवारी ने लोकायुक्त से शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि महिला एवं बाल विकास व परियोजना अधिकारी सपना यादव एवं लिपिक रविशंकर उपाध्याय द्वारा पोषण आहार का भुगतान करने के एवज में रिश्वत मांग रहे हैं। आरोप है कि चन्द्रशेखर तिवारी से 1 लाख रूपये के पोषण आहार का भुगतान करने के एवज में 30 हजार रुपये मांगे गए थे फिर बात 18 में तय हो गई द्य चन्द्रशेखर द्वारा 7 हजार रूपये पहले दे दिए गए थे दुसरी किश्त 11 हजार रूपये दी गई थी जिसे लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्वालियर से आई टीम ने किया गिरफ्तार इसकी शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्शन विभाग ग्वालियर से की थी। इसके बाद रंगे हाथों परियोजना अधिकारी एवं बाबू को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। परियोजना अधिकारी एवं बाबू ने रिश्वत लेने के लिए पीड़ित को जैसे ही बुलाया। रंगे हाथों रिश्वत लेते परियोजना अधिकारी सपना यादव एवं बाबू को एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया है। आरोपित परियोजना अधिकारी एवं बाबु के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। एंटी करप्शन टीम के लीडर रानीलता नामदेव ने बताया कि भांडेर विकासखंड के ग्राम सोहन गांव के रहने वाले चंद्रशेखर तिवारी ने शिकायत की थी कि परियोजना अधिकारी एवं लिपिक द्वारा पोषण आहार का भुगतान करने के एवज में 30 हजार रूपये की मांग की जा रही है जिसमें वह 18 हजार रूपये में बात तय हो गई थी इसमें 7 हजार पहले और 11 हजार किस्त आने के बाद दिए जाने की मांग की गयी। शिकायत के आधार पर टीम गठित की गई। परियोजना अधिकारी एवं बाबू ने पीड़ित को रिश्वत लेने के लिए बुलाया. मौके पर एंटी करप्शन टीम द्वारा बाबू को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते एवं परियोजना अधिकारी को ऑडियो में हुई बातचीत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। कार्यवाही में लोकायुक्त टीम में निरीक्षक रानीलता नामदेव, राघवेन्द्र ऋषिसुर, सुरेन्द्र सिंह यादव, बृजमोहन सिंह नरवरिया, इकबाल खान प्रधान आरक्षक, संजय शुभम, नेतराम, हेमंत शर्मा, सुरेन्द्र, प्रमोद तोमर, अमर सिंह गिल, विसम्भर महोदिया की सराहनीय भूमिका रही। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष तिवारी/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी, Sensex 1876 अंक उछला; Nifty 22,899 के पार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल, बुधवार को भारतीय शेयर...

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵