back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री नीलिमा कटियार ने शुरू कराया युद्धस्तर पर मोहल्लों में सेनेटाइजेशन

कानपुर, 18 मई (हि.स.)। कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए लगातार जनपद की कल्यानपुर विधानसभा में सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को कोविड की रोकथाम के लिए क्षेत्रीय जनता के कई मोहल्लों में मंत्री नीलिमा कटियार के निर्देश पर सेनेटाइजेशन कराया गया। क्षेत्र में वाहन से घर-घर सेनेटाइज कोविड संक्रमण के प्रकोप को फैलने से रूका जा सकेगा। उत्तर प्रदेश सरकार से राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले कल्यानपुर में गली और मोहल्लों में सेनेटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। आजवार्ड 17 में मंत्री द्वारा भेजे गए सेनेटाइजर वाहन से दयानंद बिहार और आंशिक खेड़ा गांव में छिड़काव करवाया गया, जिसमें महामहिम राष्ट्रपति का आवास भी शामिल है। सेनेटाइजेशन का कार्य भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र कुमार कटियार ने करवाया। कार्यकर्ता देवेंद्र ने बताया कि लगातार विधानसभा में सेनेटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। जहां पर बड़ी गाड़ी जा सकती है वहां उससे सेनेटाइज करवाया जा रहा है। वहीं जहां गाड़ी नहीं जा सकती वहां हाथों की मशीन से सेनेटाइज किया जा रहा है। बताया कि यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/अवनीश

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵