back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिलीगुड़ी में शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब

प्रतापगढ़, 29 जून (हि.स.)। प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर के कुशाहिलबाजार निवासी अमित यादव (28) सेना में सैनिक थे और असम के सिलीगुड़ी में तैनात थे। मंगलवार को शहीद जवान का पार्थिव शरीर कुंडा पहुँचा तो शहीद सैनिक के अंतिम दर्शन को हजारों की संख्या में लोग पहले से ही मौजूद रहे। जिनकी आंखे नाम थी और चारों तरफ शहीद के अंतिम दर्शन के लिए जन सैलाब दिखाई पड़ रहा था। हज़ारों की संख्या में शहीद जवान अमित यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। जहां वंदेमातरम और शहीद अमित यादव अमर रहें से पूरा कुण्डा गूंज उठा। शहीद के पार्थिव शरीर के साथ हाथ मे तिरंगा झंडा ले वंदेमातरम के नारे लगाते हुए हज़ारों की संख्या में लोग गंगा के करेंटी घाट पहुँचे जहां अंतिम संस्कार किया गया। पंचायत चुनाव के दौरान वह छुट्टी पर गांव आए और सात जून को उनका वरक्षा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके बाद वह ड्यूटी पर गए तो उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया। इस दौरान तबियत खराब होने पर साथ के सिपाही मिलेट्री हास्पिटल ले गए। रविवार भोर में उनका निधन हो गया। इसकी सूचना घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। शहीद सैनिक का छोटा भाई अंकित, तीन बहनें और मां जया देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। हिन्दुस्थान समाचार/दीपेन्द्र/विद्या कान्त

Advertisementspot_img

Also Read:

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर ओपी राजभर का पलटवार, बोले – “फिर चोला छोड़कर राजनीति में आ जाएं”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर तीखा प्रहार किया। एबीपी...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵