back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वैक्सीन पर विदेशी कंपनियों का ब्योरा मांगने वाली याचिका खारिज, जुर्माना भी लगाया

नई दिल्ली, 18 मई (हि.स.)। दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना वैक्सीन देने की अनुमति मांगने वाली विदेशी कंपनियों के बारे में ब्योरा देने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिकाकर्ता मयंक वाधवा पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया कोर्ट ने कहा कि चाय पीते-पीते आइडिया आता है और याचिका दायर कर दी जाती है। ऐसी याचिका न्यायिक समय की बर्बादी है। कोर्ट ने कहा कि जब आरटीआई के जरिये सूचना हासिल की जा सकती है तो कोर्ट क्यों आए। आजकल सूचना पाने के लिए भी कोर्ट में याचिका दायर करने का फैशन हो गया है। याचिका में कहा गया था कि देश में वैक्सीन बनाने की अनुमति मांगने वाली कंपनियों को अनुमति देने का दिशा-निर्देश जारी किया जाए। इसके लिए लाइसेंसिंग की प्रक्रिया में बदलाव कर उसे आसान किया जाए। याचिका में मांग की गई थी कि वैक्सीन की भारत में सप्लाई के लिए विदेशों से जरूरी लॉजिस्टिक्स सहयोग की अनुमति दी जाए। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs SA: टी20 सीरीज शुरू होने से ठीक पहले टीम इंडिया पर ICC का झटका, KL राहुल ने स्वीकारा जुर्माना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज मंगलवार, 9 दिसंबर से शुरू हो रही है, लेकिन उससे...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...