back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांगड़ा में 18-44 आयुवर्ग के 36 हजार का हुआ कोविड टीकाकरण

धर्मशाला, 29 जून (हि.स.)। कांगड़ा जिला में मंगलवार को 18-44 आयुवर्ग के 36577 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई है। इस के लिए जिला में 189 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए थे। उपायुक्त कांगड़ा डा. निपुण जिंदल बताया कि कांगड़ा जिला में सभी नागरिकों को कोविड वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा शिक्षकों तथा आयुर्वेदिक कर्मचारियों की सेवाएं भी लेने के निर्देश दिए गए हैं इस के साथ ही टीकाकरण केंद्रों के लिए खुली जगह भी उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि सामाजिक दूरी की अनुपालना भी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को टीकाकरण की सुविधा मिले इस के लिए भी कारगर कदम उठाए गए हैं तथा जिला स्तर पर भी टीकाकरण अभियान की सुचारू मानिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर लोगों को बिना स्टाल बुकिंग के भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई है ताकि किसी को भी टीकाकरण अभियान में भाग लेने की दिक्कत नहीं आए। उन्होंने कहा कि 45 वर्ष से ज्यादा आयुवर्ग के लिए बुधवार को भी टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। रविवार के दिन टीकाकरण सत्र नहीं होगा जबकि अन्य छुट्टियों के दिन टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/सतेंद्र/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Himachal Pradesh: नए साल पर कुल्लू में सख्ती, नदी किनारे जाने पर रोक, नियम तोड़े तो जेल और जुर्माना

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नए साल के मौके पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵