back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कृषि मंत्री ने सिवनी मालवा में व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बेहतर इलाज मुहैया कराने के दिये निर्देश

भोपाल, 18 मई (हि.स.)। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा हैं कि कोविड मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है। इसमें किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने मंगलवार को होशंगाबाद जिले के सिवनी-मालवा में डीसीएचसी में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के प्रबंधों का जायजा लिया। मंत्री पटेल ने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुख्ता बंदोबस्त किये हैं। ऑक्सीजन, बेड्स, आवश्यक दवाओं सहित अन्य संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट घट कर 10 प्रतिशत के नीचे आ गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोडऩे के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर किल कोरोना अभियान चलाया जा रहा है। कृषि मंत्री ने मंगलवार को सिवनी-मालवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बनाये गये 100 बेड्स के डेडीकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीएचसी में निर्माणाधीन सेंट्रल ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। मंत्री पटेल ने डीसीएचसी में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेकर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। आयुष्मान कार्ड का वितरण और स्वास्थ्य विभाग की टीम का किया अभिनंदन कृषिमंत्री कमल पटेल ने मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के तहत कोविड मरीजों को हॉस्पिटल द्वारा बनाये गये आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया। इसके बाद मंत्री पटेल ने तहसील डोलरिया में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस संकट में मानवता की सेवा के लिए समस्त चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की टीम पूरे समर्पण एवं निष्ठा से दिन-रात कार्य कर रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम का अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक सिवनी-मालवा प्रेम शंकर वर्मा, प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पागल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵