back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शोपियां मुठभेड़ एकबार फिर शुरू, शनिवार से शुरू हुई मुठभेड़ में अबतक एक आतंकी ढेर

शोपियां, 15 मार्च (हि.स.)। शोपियां जिले के रावलपोरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ एकबार फिर शुरू हो गई है। शनिवार रात शुरू हुई मुठभेड़ में रविवार को लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया था। मुठभेड़ आज भी चल रही है और माना जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर सुरक्षाबलों के घेरे में है। सुरक्षाबलों ने घेरेबंदी को मजबूत करते हुए सभी रास्तों को सील कर दिया। एहतियात के तौर पर जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल एक घर के पास पहुंचे, जहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ एकबार फिर शुरू हो गई है। शनिवार से सोमवार सुबह तक सुरक्षाबलों ने कईं बार आतंकवादियों से आत्मसर्पण की अपील की लेकिन हर बार आतंकियों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी। ज्ञात रहे कि शनिवार रात जिले के रावलपोरा में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस, सेना की 34 आरआर व सीआरपीएफ की 188वीं वाहिनी के जवानों की संयुक्त टीम ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को करीब आते देखकर गोलीबारी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई थी। इसी बीच रविवार सुबह सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के जहांगीर अहमद वानी पुत्र स्वर्गीय अब्दुल रहमान वानी निवासी रक्ख नारापोरा शोपियां को मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने आतंकी के शव के साथ ही तलाशी के दौरान अमेरिका निर्मित एम-4 राइफल, उसकी तीन मैगजीन, 36 राउंड और करीब 9600 नकदी भी बरामद की थी। वहीं, रविवार को ही मुठभेड़ में बाधा डालने के लिए पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया था। हालांकि इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हुआ था। इस बीच गोलीबारी रुक गई थी और सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी को और सख्त करते हुए तलाशी अभियान जारी रखा था। जिसके बाद सोमवार सुबह एकबार फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है, जो अभी भी जारी है। हिन्दुस्थान समाचार/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

कड़ाके की सर्दी से ठिठुरा कश्मीर, शोपियां घाटी का सबसे ठंडा इलाका, तापमान 6.4 डिग्री तक गिरा

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कश्मीर घाटी इन दिनों तेज ठंड की चपेट में है। तापमान लगातार फ़्रीजिंग पॉइंट से नीचे जा रहा...
spot_img

Latest Stories

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵