back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बांग्लादेश की पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, BCB करेगी जांच

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान जहांआरा आलम द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेगी। इसके लिए बोर्ड एक विशेष समिति गठित करेगा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान जहांआरा आलम द्वारा लगाए गए गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए समिति गठित करने का निर्णय लिया है। समिति को निर्देश दिया गया है कि वह 15 कार्यदिवसों के भीतर अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें बोर्ड के समक्ष पेश करे। जहांआरा ने आरोप लगाया है कि पूर्व चीफ सेलेक्टर और टीम मैनेजर मंजरुल इस्लाम ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। बीसीबी ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए त्वरित और पारदर्शी जांच का आश्वासन दिया है।

BCB ने पूर्व महिला क्रिकेटर के आरोपों की जांच के लिए समिति गठित की

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम की एक पूर्व खिलाड़ी द्वारा टीम से जुड़े कुछ व्यक्तियों पर लगाए गए कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर बोर्ड ने गंभीर चिंता जताई है। बीसीबी ने मामले की जांच के लिए विशेष समिति बनाने का निर्णय लिया है, जिसे 15 कार्यदिवसों के भीतर अपनी रिपोर्ट और सिफारिशें प्रस्तुत करनी होंगी। बयान में आगे कहा गया है कि बीसीबी अपने सभी खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और पेशेवर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों को पूरी गंभीरता से लिया जाएगा और जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

जहांआरा ने लगाया टीम मैनेजर पर अनुचित व्यवहार का आरोप

जहांआरा आलम ने पत्रकार रियासाद अजीम को दिए एक इंटरव्यू में आरोप लगाया कि टीम मैनेजर मंजरुल इस्लाम ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया। जहांआरा के अनुसार, मंजरुल बिना अनुमति उनके कंधे पर हाथ रखते और निजी बातें करते, जिससे उन्हें असहज महसूस होता। इसके अलावा, पूर्व सेलेक्टर और मैनेजर हाथ मिलाने की बजाय गले लगाने के लिए उनके पास आते थे और यह सब टीम की साथियों और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में होता रहा। जहांआरा ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत पहले बीसीबी के पूर्व निदेशक शफीउल इस्लाम नादेल और बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी से की थी।

जहांआरा आलम भारत में भी दिखा चुकी हैं दम

जहांआरा आलम ने न केवल घरेलू क्रिकेट में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने बांग्लादेश की ओर से 52 वनडे मुकाबलों में 48 विकेट लिए, औसत 30.39 रही। वहीं, 83 टी20 मैचों में 60 विकेट निकालकर उनकी औसत 24.03 रही। जहांआरा महिला टी20 चैलेंज और फेयरब्रेक इनविटेशनल टी20 जैसे भारत के प्रमुख टूर्नामेंटों में हिस्सा लेने वाली एकमात्र बांग्लादेशी खिलाड़ी हैं, जो अपनी टीम के लिए लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन करती रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

बांग्लादेश की नई सरकार में धार्मिक विविधता: एक हिंदू और एक बौद्ध मंत्री को मिली जगह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ कई मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की।...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...