back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तीरंदाज दीपिका के सम्मान में श्री अग्रसेन स्कूल के आर्चरी क्लब का हुआ नामकरण

रामगढ़, 28 जून (हि.स.)। झारखंड की तीन तीरंदाज दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमालिका बारी ने पेरिस में तिरंगा लहराया है। सभी ने मेडल जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित करने का काम किया है। सबसे बड़ी बात है कि तीनों झारखंड की बेटियां अपनी सफलता से आज बच्चों की रोल मॉडल बन गई हैं। हर कोई उनके जैसा बनने का सपना देखने लगा है। पेरिस में तीरंदाजों की सफलता पर रामगढ़ जिले के भुरकुंडा, पटेल नगर स्थित श्री अग्रसेन स्कूल प्रबंधन ने स्कूल के आर्चरी क्लब का नाम दीपिका के नाम पर करने की घोषणा की है। इस अवसर पर सोमवार को स्कूल प्रांगण में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में कई प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें प्रतिभागियों ने लक्ष्य पर निशाना साधने की कोशिश की। स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि दीपिका के नाम पर तीरंदाजी क्लब का नाम रखकर इस बेटी को सम्मान देने की कोशिश की गई हैं। स्कूल के प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने कहा कि स्कूल में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण बच्चों को दिया जाता है। तीरंदाजी भी इसमें शामिल है। दीपिका की सफलता पर स्कूल प्रबंधन ने उनके नाम पर तीरंदाजी क्लब का नाम रखने का फैसला किया है। इससे बच्चों में तीरंदाजी के प्रति रूचि और बढ़ेगी। प्राचार्या ने कहा कि आनेवाले समय में दीपिका को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि तीरंदाजों का हौसला बढ़ाने के लिए स्कूल के बच्चों द्वारा हैंडमेड ग्रीटिंग्स भेजा जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार /अमितेश

Advertisementspot_img

Also Read:

खुलेआम दिखी ABVP की गुंडई! DUSU की जॉइंट सेक्रेटरी ने पुलिस के सामने अंबेडकर कॉलेज के प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली यूनिवर्सिटी के अंबेडकर कॉलेज में एक बड़ा विवाद सामने आया है। यहां यूनिवर्सिटी की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵