back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भदोही : औराई में 30 बेड का कोविड अस्पताल तैयार, ऑक्सीजन की मिलेगी सुविधा

जिले में 200 बेड का इस इस तरह बनेगा कोविड अस्पताल भदोही, 17 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार को औराई में 30 बेड के कोविड अस्पताल का शुभारम्भ किया गया। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और जिलाधिकारी आर्यका आखौरी ने फीता काटकर शुरुआत की। जल्द अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जाएगी। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने बताया कि यहां कोविड मरीज दो दिन बाद आ सकते हैं। यहां 30 बेड बनकर तैयार है। मरीजों को ऑक्सीजन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि गन्ना उद्योग द्वारा यहां ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा, जिसका सामान बाहर से आना है। वहीं उन्होंने बताया कि 30 बेड का ज्ञानपुर में इंडियन आयल कंपनी द्वारा भी स्थापित किया जाना है। इंजीनियर कोविड पॉजिटिव होने के कारण अभी कार्य रुका पड़ा हुआ है, जैसे ही ठीक होकर आते हैं वह भी कार्य शुरू हो जाएगा। विधायक ने बताया दो सौ बेड के लिए ऑक्सीजन प्लांट भदोही में बनने हैं, जिसके लिए सांसद रमेश बिन्द ने पैंतीस लाख और मेरी निधि से 35 लाख दे दिए गए हैं। भदोही विधायक रविंद्र त्रिपाठी भी वह राशि देंगे। यह एक करोड़ से अधिक का प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझसे फोन द्वारा बात की और मेरी उम्मीद से अधिक सहयोग किया। इस मौके पर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी लक्ष्मी सिंह, औराई उप जिलाधिकारी आशीष मिश्रा तहसीलदार तनुजा निगम मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रभुनाथ शुक्ल

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵