back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस बताए, वो गांधीजी के साथ है या गोडसे के? : मुकेश चतुर्वेदी

भोपाल, 15 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस और उसके नेता सिर्फ दिखावे के लिए गांधी जी की बात करते रहे हैं। वास्तव में उन्हें गांधी जी के मूल्यों से कुछ भी लेना देना नहीं है। वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल के मामले में कांग्रेस पार्टी ने जिस तरह का रवैया अपनाया है, उससे तो यह साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी गोडसे की भक्त है और गोडसे के विरोधी उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं हैं। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल को पार्टी से निकाले जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। चतुर्वेदी ने कहा कि वरिष्ठ नेता और एआईसीसी सदस्य मानक अग्रवाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा एक गोडसे समर्थक नेता को कांग्रेस पार्टी में शामिल किए जाने के निर्णय का विरोध किया था। उनके अलावा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव जैसे नेताओं ने भी कमलनाथ के इस निर्णय पर सवाल उठाए थे। लेकिन उनकी बातों को अनसुना करते हुए कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल को ही 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया। मुकेश चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा पर गोडसे समर्थक होने के झूठे आरोप लगाती रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी तो यथार्थ में गोडसे समर्थक है। गोडसे समर्थक एक नेता को कांग्रेस में बनाए रखने के मोह में पार्टी के नेतृत्व ने एक निष्ठावान नेता को बाहर का रास्ता दिखा दिया। चतुर्वेदी ने कहा कि गांधी जी के नाम का ढोल पीटने वाली कांग्रेस ने अपने इस निर्णय से एक बार फिर बापू और उनकी शहादत का अपमान किया है। ऐसे में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि कांग्रेस वास्तव में गांधी जी के मूल्यों का अनुसरण करती है या गोडसे के रास्ते पर चलने लगी है? हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Advertisementspot_img

Also Read:

Purulia Seat: लगातार रुख बदलती है पुरुलिया की जनता, 2006 के बाद से हर बार नई पार्टी को दिया मौका, इस बार किसका आएगा...

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समर में Purulia Seat इसलिए चर्चा का केंद्र बनी हुई है क्योंकि साल 2006 के बाद...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵