back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल में कोरोना वेक्सीनेशन की गति में तेज़ी लाए सरकार : कांग्रेस

शिमला, 17 मई (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में कोरोना वेक्सीनेशन धीमी गति पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि जिस प्रकार तेजी से शहरी क्षेत्रों में इस संक्रमण का फैलाव हुआ है, उसी गति से अगर यह दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में फैला तो स्थिति भयानक हो सकती है। पार्टी का कहना है कि सरकार को इस कार्य में और अधिक तेजी लाने के साथ साथ टेस्टिंग की आवश्यकता पर जोर देना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सोमवार को पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में कहा कि सरकार कोरोना को लेकर पूरी तरफ विफल हो गई है और कोरोना की दूसरी डोज को लेकर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कोरोना वेक्सिनेशन की दूसरी डोज का समय बढ़ाने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए सरकार से जानना चाहा कि यह समय अवधि स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह से बढ़ाई गई है या देश मे वेक्सिन की कमी के चलते ऐसा किया गया है। राठौर ने कहा कि सरकार को इस समय विदेशों से बड़ी राहत सामग्री के साथ साथ धन भी उपलब्ध हो रहा है।यह धन और राहत सामग्री कहा जा रही है,सरकार इसका खुलासा करें। उन्होंने इस पर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। कहा कि आज देश प्रदेश में कोरोना से स्थिति दिनों दिन बिगड़ती जा रही है। लाखों लोग अपनी जान गवां चुके है। सरकार आंकड़ों को छिपा रही है। राठौर ने कहा कि प्रदेश में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति बनती जा रही है। 18 से ऊपर वाले युवाओं को वेक्सिनेशन का कार्य शुरू नही हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में वेक्सिन ही नही पहुंची है। इस बारे भी लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/उज्ज्वल/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...