back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सत्यापन के अभाव में वेतन नहीं मिलने से बढ़ी शिक्षकों की मुश्किलें

-एडेड विद्यालयों नियुक्त हुए हैं 93 शिक्षक, सत्यापन के अभाव में रूका वेतन मीरजापुर, 17 मई (हि.स.)। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग से माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त अध्यापकों को वेतन नहीं मिलने से कोरोना काल में शिक्षकों की आर्थिक दिक्कतें बढ़ गईं हैं। माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग के माध्यम से विभिन्न विषयों के चयनित लगभग 93 प्रशिक्षित स्नातक एवं प्रवक्ता पदों पर नियुक्त हुए। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सत्यभूषण सिंह ने आरोप लगाया कि सत्यापन के अभाव में जनवरी से लेकर मार्च के लिए नियुक्त लगभग 16 अध्यापकों का सत्यापन के वेतन जारी नहीं किया जा सका। जिससे शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। शासन पर सौतेला व्यवहार करने आरोप लगाते हुए अध्यक्ष ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में नियुक्त जिन शिक्षकों के शिक्षकों के शैक्षणिक अभिलेखों का सत्यापन नहीं हुआ उनसे शपथ पत्र लेकर वेतन जारी करने का आदेश दे दिया। लेकिन वित्तीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों को शपथ पत्र लेकर वेतन देने के आदेश से अलग रखा है। उन्होंने सभी अध्यापकों का वेतन तत्काल जारी करने की मांग की। उधर जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने बताया कि ज्यादातर शिक्षक का वेतन जारी हो चुका है। लगभग चार शिक्षकों का वेतन सत्यापन न हो पाने की वजह से रुका हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार/ गिरजा शंकर

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में मतदाता सत्यापन में बड़े बदलाव, आधार, वोटर और मनरेगा कार्ड अब मान्य नहीं, BLO तलाश रहे ये 11 दस्तावेज

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रक्रिया पूरी तेजी से चल रही है। मतदाता सूची को...
spot_img

Latest Stories

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵