back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज का दरवाजा खुला

अजमेर, 28 जून(हि.स.)। कोरोना के सुरक्षा नियमों के साथ अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह को खोल दिया गया है। महान सूफी संत हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह शरीफ राज्य सरकार द्वारा जारी ताजा गाइड लाइन के मुताबिक सुबह पांच बजे खोल दी गई है। पहले दिन जायरीन के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अल-सुबह ही दरगाह शरीफ पहुंचे।

गौरतलब रहा कि कोरोनो प्रोटोकाॅल को लेकर पहले के मुकाबले लोग काॅफी जागरूक नजर आए। जहां सभी ने चेहरों पर मास्क लगाए रखा था वहीं सोशल डिस्टेंसिग और सैनिटाईजेशन व तापमान चैक करने के दौरान भी सहयोग करते नजर आए। जायरीन की सुविधा के लिए पूर्व की भांति निजाम गेट के साथ गेट नम्बर 2, 3, 4, 5 और 10 खोला गया है। इस मौके पर दरगाह कमेटी द्वारा आमजन में अपील की जा रही है कि स्वयं सुरक्षित रहें और अपनों को भी सुरक्षित रखें, कोविड-19 के प्रोट्रोकाल की पालना करें और वैक्सीनेशन करवाए क्योंकि जान है तो जहान है।

दरगाह शरीफ खोले जाने से पहले दरगाह कमेटी ने दरगाह शरीफ को पूरी तरह से सैनिटाईज करवाया, सोशल डिस्टेंसिग को लेकर गोले बनाए गए, समस्त प्रवेश द्वारो पर कर्मचारियों को नियुक्त करते हुए तापमान जांचने और हाथों को सैनिटाईज करवाने की व्यवस्था को सुनिश्चित करवाया था।

इसके साथ ही जायरीन की आम जन की हिदायतों के लिए जगह जगह पर बोर्ड लगाए गए हैं। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार दरगाह शरीफ में जायरीन ख्वाजा साहब की मजार शरीफ के हाजिरी लगा सकेंगे। सजदा कर सकेंगे किन्तु उन्हें वहां फूल व चादर आदि पेश करने की मनाई रहेगी। अब तक ख्वाजा साहब की जियारत के लिए पहुंचने वाले लाखों हिन्दु व मुस्लिम समुदाय के लोग ख्वाजा साहब के मजार शरीफ पर अपनी मुराद मांगने अथवा मुराद पूरी होने पर शुक्राना अदा करने के लिए चादर पेश किया करते थे।

ख्वाजा साहब की दरगाह के खुद्दाम ए ख्वाजा यानी खादिम समुदाय के लोगों ने दरगाह शरीफ में फूल व चादर पेश नहीं करने देने के नियमों को लेकर थोड़ी नाखुशी दर्शाई है। उनका कहना है कि लम्बे समय तक लाॅकडाउन के चलते वैसे ही उनके आमदनी का कोई जरिया नहीं रहा था। ऐसे में यदि फूल माला, चादर भी पेश नहीं करने दी जाएगी तो जायरीन के जरिए उनके घर का पालन पोषण के लिए होने वाली आमदनी भी नहीं होगी।

सरकार को इस विषय में ध्यान करना चाहिए। दरगाह शरीफ में जायरीन की आवक को लेकर यातायात के साधन बढ़ने के साथ ही प्रशासन व पुलिस को भी अलर्ट व सतर्क रहना पड़ रहा है। एक साथ अधिक भीड़ एकत्रित ना हो अथवा लोग कोविड नियमों का पालन का करें तो परेशानी शुरू हो जाएगी। कोविड दौर अभी जारी है। कोरोना का नया वेरिएंट देश में आ चुका है। जरा सी भी लापरवाही मुसीबत बन सकती है इस लिए लोगों को समझदारी से जियारत करने और कोरोना गाइड लाइन की पालना पर जोर दिया जा रहा है।

दरगाह शरीफ के सहायक नाजिम मोहम्मद आदिल ने कहा कि कोरोना गाइड लाइन के तहत दरगाह शरीफ को खोलने से पहले सभी एहतियातन कदम उठाए गए हेै। आगे भी नियमित रूप से दरगाह शरीफ को दरगाह कमेटी की ओर से साफ सुथरा बनाए रखने, सैनिटाईजेशन आदि से संबंधित सभी कार्य किए जाते रहेंगे जिससे जायरीन को किसी तरह की असुविधा ना हो। हिन्दुस्थान समाचार/संतोष/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

जेल से रिहा होने के बाद पप्पू यादव ने अजमेर दरगाह में मांगी दुआ, बोले- मैं भिखारी बेटे की तरह आया हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव जेल से रिहा होने के बाद मंगलवार को अजमेर पहुंचे और सूफी संत ह्वारत...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵