back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डम्पर ने 2 को कुचला, गुसाये ग्रामीणों ने लगाया जाम

उदयपुर, 28 जून (हि. स.)। उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र के धोल की पाटी के समीप नए हाइवे पर गोखर मगरी सर्विस रोड में एक डंपर ने सोमवार सुबह दो बाइक सवार को कुचल दिया । हादसे में दोनों ही बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगो की खासी भीड़ एकत्रित हो गई। हादसे की सूचना के बाद सवीना थाना पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन गुस्साई भीड़ ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करने के लिए हाथ मे पत्थर भी उठा लिए, वो तो गनीमत रही कि तितरडी के स्थानीय जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद ग्रामीण थोड़ा शांत हुए। फिलहाल भीड़ ने शव उठाने से मना कर दिया है। समझाइश का दौर जारी है। आमजन के बढ़ते विरोध को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार बिलिया निवासी कल्याण सिंह देवड़ा (55) और फांदा निवासी होमा गमेती (55) किसी काम से बिलिया जा रहे थे तभी डम्पर ने चपेट में ले लिया। हिन्दुस्थान समाचार/सुनीता कौशल/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

एयरहोस्टेस ने छुपकर श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का बनाया वीडियो, फूटा रवीना टंडन का गुस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सेलिब्रिटी होने के अपने फायदे भी है तो नुकसान भी जहां एक पब्लिक फिगर होने के चलते कई बार उनकी निजता का...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵