back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोयाबीन बीज वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कृषि मंत्री पटेल

भोपाल, 17 मई (हि.स.)। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने खरीफ-2021 की फसल समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सोयाबीन बीज के वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मंत्री पटेल ने कृषि विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि प्राइवेट संस्थाएं, जो सोयाबीन बीज उत्पादक हैं या वितरक हैं, सर्वप्रथम सोयाबीन का बीज मध्यप्रदेश के किसानों को प्रदाय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी इस आदेश का उल्लंघन किया गया, तो सख्त कार्रवाई की जायेगी। पटेल ने बीज निगम और कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नकली औऱ अमानक सोयाबीन के बीजों को जप्त करने के लिये छापामारी अभियान पूरे प्रदेश में चलायें। साथ ही सोयाबीन के बीजों की टेगिंग और कालाबाज़ारी पर कार्यवाही कर अवगत करायें। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश को सोयाबीन स्टेट कहा जाता है और लगभग 60 से 62 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में इसकी बोनी की जाती है, जो कि देश की कुल सोयाबीन बोनी का 55 प्रतिशत है। 25 मई तक होगी चने की खरीदी पटेल ने कोरोना संक्रमण और मंडियों में काम-काज की स्थिति को देखते हुए चने की खरीदी को 25 मई तक बढ़ाने के आदेश भी दिए है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा खत्म, गिग वर्कर्स की सुरक्षा को प्राथमिकता, सरकार ने समय सीमा हटाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर के गिग वर्कर्स की सुरक्षा और उनके काम के दबाव को देखते हुए अब 10 मिनट में डिलीवरी का दावा...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵