नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है, जहां कंटेस्टेंट अपने परिवार को घर में बुलाकर मजेदार और भावनात्मक पलों का अनुभव कर रहे हैं। इसी बीच घर में तान्या मित्तल के बड़े-बड़े रईसी दावों की सच्चाई सामने आ गई। जहां तान्या पहले भी घर में अपनी सोलर और जनरेटर की फैक्ट्री और किचन के लिए लिफ्ट जैसी बातें करके सुर्खियां बटोर चुकी हैं, लेकिन कुछ कंटेस्टेंट, खासकर शहबाज बदेशा, उनके इन दावों पर शक कर रहे थे।
भाई अमृतेश आए और किया खुलासा
तान्या के भाई अमृतेश ने घर में आते ही सच्चाई का पर्दाफाश कर दिया। तान्या ने शहबाज को लेकर अपने भाई से मदद मांगी और कहा कि पूरा घर उनकी अमीरी पर शक कर रहा है। तो अमृतेश ने तान्या को समझाया कि, इन नौ लोगों को अपनी दौलत साबित करने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने शहबाज के सामने तान्या के दावों की पुष्टि कर दी और उसे ग्वालियर में अपनी हवेली पर आने का न्योता भी दे दिया।अमृतेश का कहना था। मैं आपका टिकट करवाऊंगा, ताकि आप खुद देख सकें कि ये सब सच है।
किचन लिफ्ट का खुलासा, घरवालों के चेहरे पर शॉक
सबसे ज्यादा चौंकाने वाला खुलासा तान्या के किचन लिफ्ट वाले दावे का था। घर के सभी सदस्य भौचक्के रह गए।प्रणित मोरे ने सीधा सवाल किया, तो अमृतेश ने जवाब दिया, हमारे 3-4 फ्लोर के घर में फैमिली और कई लोगों की जरूरत है। इसलिए हमने ये लिफ्ट कई साल पहले ही लगवा ली थी। यह हमारे सभी रिश्तेदारों के घर पर है, यह बहुत नॉर्मल है।तान्या ने भी कहा कि, जब उन्होंने यह बात घर में बताई थी, तो सब लोग उन्हें रोस्ट करने लगे थे, लेकिन अब उनके भाई ने खुलकर सबके सामने पुष्टि कर दी।
तान्या के दावे अब पूरे घर में प्रमाणित
इस तरह फैमिली वीक में तान्या मित्तल के भाई ने न केवल उनकी संपत्ति और सुविधाओं के दावों पर मुहर लगाई, बल्कि यह भी स्पष्ट किया कि, उनके परिवार के लिए ये चीजें कोई बड़ी बात नहीं, बल्कि सामान्य सुविधाएं हैं।घरवालों के लिए यह अनुभव मजेदार, चौंकाने वाला और थोड़ा हैरान कर देने वाला रहा, और शहबाज सहित कई कंटेस्टेंट्स अब तान्या की बातों पर पूरा यकीन कर रहे हैं।





