back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेहतर उपचार और आत्म विश्वास से कोरोना को हरा स्वस्थ हुए 66 वर्षीय बी.एन.शर्मा

भोपाल, 17 मई(हि.स.) । आत्म विश्वास और बेहतर उपचार से कोरोना से जंग जीती जा सकती है। सोमवार यह बात सिद्ध कर दिखाई भोपाल अवधपुरी निवासी 66 वर्षीय श्री बी.एन.शर्मा ने । उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण से श्री शर्मा की तबीयत खराब होने पर उनके परिजनों ने उन्हें भोपाल के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती करते समय श्री शर्मा की स्थिति गंभीर थी और ऑक्सीजन सैच्यूरेशन लेवल भी बहुत कम था। उन्हें चिकित्सकों के दल द्वारा आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखकर उपचार प्रारंभ किया गया । अस्पताल के कोविड आईसीयू वार्ड में 17 दिनों तक लगातार भर्ती होने के बाद अंतत: श्री शर्मा अब स्वस्थ होकर अपने घर चले आए हैं । चिकित्सकों की टीम हर रोज उत्साह श्री शर्मा ने बताया कि चिकित्सकों की टीम और स्टॉफ के लोगों ने नियमित रूप से उनकी हौसला अफजाई की। डॉक्टर्स हमेशा आश्वस्त करते रहे कि आप ठीक होकर ही जाओगे। डॉक्टर्स के हौसले के बदौलत आज मैं कोरोना महामारी से जंग जीतकर अस्पताल से अपने परिवार के पास वापस घर जा रहा हूँ। श्री शर्मा ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सक, पैरामेडीकल स्टॉफ और सफाईकर्मी बहुत ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैं और मेरे परिवार के सभी सदस्य अस्पताल के चिकित्सकों व पैरामेडीकल स्टॉफ के आभारी हैं। किया नियमित योग श्री शर्मा ने बताया कि नियमित व्यायाम और प्राणायाम से प्रत्येक व्यक्ति कोरोना जैसी बीमारी से लड़ सकता है और जीत भी सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए सयंम, हिम्मत और मनोबल मजबूत होना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील भी की है कि कोरोना संक्रमण की आशंका होने पर उसे छुपाएं नहीं, बल्कि तुरंत डॉक्टर को दिखाएं और विधिवत उपचार कराएं। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकगण कोरोना गाईडलाइन का पालन करें, मास्क लगाएं, दो गज की दूरी बनाकर रखें तथा स्वयं को तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵