back to top
31.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिग बॉस 19: कैप्टेंसी टास्क के दौरान मालती का तान्‍या पर आरोप, अमाल मलिक की तस्वीर को लेकर मचा बवाल

बिग बॉस 19 में कैप्टेंसी टास्क के दौरान मालती चहर ने तान्‍या मित्‍तल पर अमाल मलिक की फोटो को किस करने का आरोप लगाया, जिससे घर में हड़कंप मच गया।

नई दिल्ली /रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 19 में हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान एक नया विवाद सामने आया है, जिसने घर के माहौल को गरमा दिया है। वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चहर ने साथी प्रतियोगी तान्‍या मित्तल पर एक गंभीर आरोप लगाया, जिससे घरवालों के बीच खलबली मच गई।

 टास्क के दौरान उठा विवाद

इस सप्ताह हुए कैप्टेंसी टास्क में मालती चहर और तान्‍या मित्तल को एक-दूसरे के खिलाफ उतारा गया। दोनों को सिंगर अमाल मलिक की तस्वीर से जुड़े पज़ल को हल करना था, वह भी तब जब उनके एक पैर को एक भारी जूते में फंसा दिया गया था। टास्क के दौरान, जब तन्‍या पज़ल सुलझा रही थीं, उस वक्त मालती ने टिप्पणी करते हुए कहा, इसको किस करना है क्या? बात यहीं नहीं रुकी। बाद में मालती ने घर के सदस्यों शहबाज़ बदेशा और नीलम गिरी के सामने यह दावा किया कि तान्‍या ने सच में आमाल मलिक की तस्वीर वाले पज़ल पीस को किस किया।

 नीलम गिरी ने जताई आपत्ति

मालती के इस बयान पर नीलम गिरी ने तुरंत आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह के निजी आरोप बिना पुख्ता सबूत के नहीं लगाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह बात गलत साबित हुई तो वीकेंड का वार एपिसोड में मालती को इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है।

 मालती अपने बयान पर कायम

विवाद के बावजूद मालती अपने बयान पर अड़ी रहीं। उन्होंने कहा, मेरे सामने, लिटरली मेरे सामने उसने अमाल की फोटो को किस किया। पहले करती है, फिर इनकार करती है। बहुत स्मार्टली करती है वो सब।

 तान्‍या भावुक, ट्रोलिंग का किया जिक्र

यह आरोप तान्‍या मित्तल को काफी आहत कर गया। बातचीत के दौरान जब मालती ने यह भी कहा कि तान्‍या को बाहर ट्रोल किया जा रहा है और उनके माता-पिता को भी इस मामले में घसीटा, तो तन्‍या खुद को संभाल नहीं पाईं और ज़ीशान कादरी के सामने फूट-फूट कर रो पड़ीं। उन्होंने याद किया कि किस तरह महाकुंभ हादसे के दौरान लोगों की मदद करने पर भी उन्हें सोशल मीडिया पर ‘फेक’ बताया गया था।

 क्या वीकेंड का वार में उठेगा मुद्दा?

घर में बने तनावपूर्ण माहौल के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि होस्ट सलमान खान इस मुद्दे को वीकेंड का वार में उठाते हैं या नहीं। सोशल मीडिया पर भी यह विवाद तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों में इसको लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

क्या यह गेम स्ट्रेटजी है या पर्सनल अटैक?

कुछ दर्शकों का मानना है कि मालती चहर जानबूझकर खुद को चर्चा में रखने के लिए ऐसा कर रही हैं, जबकि कुछ लोग तान्‍या को लेकर सहानुभूति जता रहे हैं। बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में इस तरह के विवाद अकसर गेम की रणनीतियों का हिस्सा बनते हैं, लेकिन जब आरोप व्यक्तिगत सम्मान और परिवार तक पहुंच जाते हैं, तो मामला गंभीर हो जाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Arijit Singh के प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने पर बादशाह, बी प्राक और अमाल मलिक ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्मी संगीत जगत से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर गायक अरिजित सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵